
जी.पी.दुबे
97210 711 75
गोरखपुर: सब इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का गंभीर आरोप, केस दर्ज
गोरखपुर 10 दिसंबर 24.
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर पश्चिमी में किराए के मकान में रहकर मेडिकल की पढ़ाई करने वाली एक युवती ने गाजियाबाद कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर आशीष यादव पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर सोमवार रात गोरखनाथ थाने में सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है |
गोरखपुर के कौड़ीराम क्षेत्र की रहने वाली युवती फिजियोथैरेपी की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि सितंबर 2023 में फेसबुक के जरिए आशीष यादव से उसकी दोस्ती हुई। बातचीत बढ़ने के बाद आशीष ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया।
युवती का कहना है कि 6 जनवरी को आशीष मुरादाबाद से छुट्टी लेकर गोरखपुर आया। दोनों गोरखनाथ मंदिर गए, जहां आशीष ने उसके सिर में सिंदूर लगाकर पुजारी के सामने विवाह करने का नाटक किया। इसके बाद वह युवती के किराए के मकान पर रुका और शारीरिक संबंध बनाए।
शिकायत के मुताबिक, 24 मार्च को आशीष ने युवती को गाजियाबाद बुलाया और न्यू पंचवटी कॉलोनी स्थित अपने कमरे में रखा। 23 से 31 मार्च के बीच उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि 29 अप्रैल को दोबारा गाजियाबाद बुलाकर आशीष ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो भी खींची।
गोरखनाथ थाने के एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि युवती की शिकायत पर सब इंस्पेक्टर आशीष यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और मामले की जांच जारी है। आरोप साबित होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

