
Gyan Prakash Dubey
गाजियाबाद: संपत्ति हड़पने और शादी से इनकार के बाद युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद 19 दिसंबर 24.
कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने आत्मदाह कर अपनी जान दे दी। युवती के पिता ने संपत्ति हड़पने, धर्म परिवर्तन और शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए मुख्य आरोपी फराज और उसके परिवार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
पीड़िता के पिता, जो कैंसर से पीड़ित हैं, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी को फराज नाम के युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। इस दौरान फराज ने युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसकी करोड़ों की संपत्ति को हड़पने की साजिश रची।
युवती को कथित रूप से मंकी नमक मादक पदार्थों का आदी बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया।
पिता के अनुसार, 14 नवंबर को जब उन्होंने अपनी बेटी को नमाज पढ़ते देखा, तो उन्हें कुछ शक हुआ। इसी बीच, उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें शालीमार बाग स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान फराज उनसे मिलने पहुंचा और बेटी से शादी करने का भरोसा दिलाया। उसने किसी भी प्रकार का दहेज न लेने और युवती की रजामंदी का पत्र लिखवाया।
17 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद फराज लगातार संपर्क में रहा और 24 नवंबर को नोएडा के एक होटल में परिवार की मौजूदगी में रोका की रस्म पूरी की गई।
इस दौरान फराज ने युवती के पिता से शादी की बात रिश्तेदारों को न बताने का अनुरोध किया।
5 दिसंबर को युवती और फराज के बीच शादी की कागजी कार्रवाई भी पूरी हो गई थी। लेकिन बाद में फराज ने युवती से उसकी संपत्ति अपने नाम करने की मांग की। युवती के इनकार करने पर उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। पिता के अनुसार, फराज और उसका भाई कासिम, जो सुप्रीम कोर्ट में वकील है, पूरी साजिश के पीछे थे।
फराज के धोखे और मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर युवती ने 11 दिसंबर को अपने घर पर तेल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले में
पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मुख्य आरोपी फराज और उसके परिवार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है |


