प्रेमिका ने शादी से किया इंकार तो प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम की परिवार के साथ पुलिस भी रह गई हैरान

Gyan Prakash Dubey

प्रेमिका से शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर बेकाबू हुआ युवक, आग के हवाले कर दिया घर

भद्रक (ओडिशा):
आधुनिक दौर में युवाओं के बीच रिश्ते सामान्य माने जाते हैं, लेकिन कभी-कभी यह रिश्ते गंभीर विवाद का,!.कारण भी बन सकते हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला ओडिशा के भद्रक जिले से सामने आया है, जहां एक युवक ने प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने पर हैरान करने वाला कदम उठा लिया।

पुलिस के अनुसार, धामनगर ब्लॉक के आनंदपुर गांव में चूड़ाकुटी पंचायत के विद्याधरपुर गांव निवासी ज्योति रंजन दास (28) ने अपनी प्रेमिका को शादी का प्रस्ताव दिया। लेकिन युवती के इनकार करने पर वह बेकाबू हो गया और गुस्से में आकर युवती के घर को आग के हवाले कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि ज्योति पिछले कुछ समय से उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। जब उसने इनकार किया, तो आरोपी ने धमकी दी कि वह उनकी निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

घटना की रात युवक ने पीड़िता के घर में आग लगा दी, जिससे पांच शेड जलकर खाक हो गए। इसमें सोने के गहने, फर्नीचर, अनाज और महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

धामनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *