2 महीने में 40 मौत: पूरे गांव पर छाया है डर का साया

Gyan Prakash Dubey

दो महीने में 40 मौतें, गांव में दहशत का माहौल

बागपत, 21 दिसंबर 2024.
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के हिलवाड़ी गांव में दो महीने के भीतर करीब 40 मौतों ने सनसनी फैला दी है। गांव में अचानक हुई मौतों की बाढ़ से लोग डरे-सहमे हैं।

लगातार हो रही मौतों के चलते ग्रामीणों के बीच डर का माहौल है। कुछ लोग इसे गांव पर किसी अज्ञात संकट का साया मान रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने इन मौतों को स्वाभाविक करार दिया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत के अधीक्षक ने बताया कि हिलवाड़ी गांव में हुई मौतों का कारण हार्ट अटैक, बीमारियां और बुजुर्गों की प्राकृतिक मृत्यु है उनका कहना है कि यह स्थिति असामान्य जरूर है, लेकिन डरने या अफवाहों पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान भी ऐसी स्थिति नहीं देखी गई थी। अब दो महीने में 40 मौतों ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। गांव में हर तरफ मातम पसरा है, और लोग इसे किसी बड़े खतरे की आहट मान रहे हैं।

प्रशासन ने गांव में अंधविश्वास से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की टीमों को गांव में भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गांव में विशेष टीम तैनात की गई है, जो हर मौत के कारणों की जांच करेगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने और डॉक्टरों की टीम भेजने की मांग की है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और डर का माहौल खत्म किया जा सके।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *