
जी.पी.दुबे
97210 711 75
मारपीट में एक व्यक्ति की हुई मौत
बस्ती 21 दिसंबर 24.
कलवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरकौलिया के ग्राम सिंगई के रहने वाले सुभाष चंद्र पुत्र परशुराम की अपने चाचा घनश्याम से कहा सुनी हो गई |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट में घनश्याम तथा उसके पुत्रों ने सुभाष की जमकर पिटाई कर दी जिससे सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए |
एंबुलेंस के माध्यम से डायल सुभाष को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया |
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह तथा पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर विधिक कार्यवाही किया गया |
घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी घटना स्थल ग्राम सिंगही पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा घटना के बारे में जानकारी ली |
सूत्रों के अनुसार विवाद होने पर डायल 112 को सूचना दिया गया था | सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया | लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने कार्यवाही किया होता शायद यह घटना नहीं होती
मामला देर रात्रि लगभग 9:00 का बताया जा रहा है |..
👉 घटना के उपरांत प्राप्त खबर के अनुसार समाचार
👉 पूरी खबर मिलने पर अपडेट किया जाएगा..
अपडेट.. घटना के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 21 दिसंबर की शाम लगभग 7:00 बजे सुभाष 30 वर्ष की किसी बात को लेकर घनश्याम, रामेंद्र, मंगल और रवि से कहां सुनी हो गई |
जिसमें घनश्याम,रामेंद्र,रवि तथा मंगल द्वारा सुभाष को मारा पीटा गया | घायल अवस्था में सुभाष को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनरहा गायघाट(कुदरहा ) ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा सुभाष को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया |
जिला अस्पताल पर पहुंचने पर डॉक्टर ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया |
उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी के तहरीर के आधार पर घनश्याम, रामेंद्र, रवि तथा मंगल के खिलाफ थाना कलवारी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है |
पुलिस ने सुभाष की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |



