अमीर मर्दों के साथ खेलती थी खेल: एक गलती नें

Gyan Prakash Dubey

मासूम चेहरे के पीछे लुटेरी दुल्हन की खौफनाक कहानी

दिल्ली 23 दिसंबर 24.
मासूम चेहरे वाली एक महिला, जिसे पुलिस ने ‘लुटेरी दुल्हन’ करार दिया है, 10 सालों में शादी और तलाक के खेल से सवा करोड़ रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार हुई है।

कौन है यह लुटेरी दुल्हन?

गिरफ्तार महिला का नाम सीमा उर्फ निक्की है, जो उत्तराखंड की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, सीमा ने शादी और तलाक को कमाई का जरिया बना लिया था।

कैसे रचाया खेल?

2013: सीमा ने आगरा के एक कारोबारी से शादी की। कुछ समय बाद उसने परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर दिया और फिर 75 लाख रुपये लेकर समझौता किया।

2017: गुरुग्राम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपने जाल में फंसाया। शादी के बाद तलाक के लिए 10 लाख रुपये ऐंठ लिए।

2023: जयपुर के एक कारोबारी से शादी की और कुछ ही समय बाद 36 लाख रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो गई।

कैसे पकड़ी गई सीमा?

जयपुर के कारोबारी के परिवार ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सीमा को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में खुलासा

जांच में पता चला कि सीमा अपने शिकारों को मैट्रिमोनियल साइट्स पर ढूंढती थी। वह तलाकशुदा या विधुर पुरुषों को निशाना बनाती थी और शादी का झांसा देकर फिर तलाक के नाम पर मोटी रकम ऐंठ लेती थी।

अब तक की ठगी का आंकड़ा:

3 शादियां

सवा करोड़ रुपये की ठगी

आगे की कार्रवाई:
पुलिस अब सीमा के आपराधिक रिकॉर्ड की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि उसके इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *