मंदिर के सामने बुर्के में बना रही थी रील: बुर्का उठाने को कहा तो…….

NGV PRAKASH NEWS

बेगूसराय में रील बनाने के चक्कर में युवक ने पहना बुर्का, मंदिर के सामने वीडियो शूट पर हुआ हंगामा

बेगूसराय.
सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर एक युवक को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मामला शहर के एक प्रसिद्ध काली मंदिर के सामने का बताया जा रहा है, जहां एक युवक बुर्का पहनकर अपने दो साथियों के साथ वीडियो बना रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सड़क किनारे मंदिर के ठीक सामने कैमरे के सामने डांस कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी गोपाल कुमार समेत अन्य लोगों की नजर उस पर पड़ी। मंदिर के सामने बुर्का पहनकर वीडियो शूट करने पर लोगों ने आपत्ति जताई और पूछताछ शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान बुर्के के अंदर से युवक की आवाज सुनाई दी, जिससे लोगों को शक हुआ। इसके बाद नकाब हटवाया गया तो अंदर एक युवक निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे फटकार लगाते हुए कहा कि सोशल मीडिया रील्स के लिए धार्मिक स्थलों के आसपास इस तरह की हरकतें उचित नहीं हैं।

वहीं युवक ने सफाई देते हुए कहा कि वह मंदिर के अंदर नहीं गया था, बल्कि बाहर सड़क पर वीडियो बना रहा था। उसने माना कि उससे गलती हुई है और आगे से ऐसा नहीं करेगा।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *