बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर जानलेवा हमला

जी. पी. दुबे

लखनऊ: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमले की कोशिश, आरोपी दंपति पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ 26 -12-24

सहादतगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई। टीम में उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता और कर्मचारी शामिल थे। घटना उस समय टल गई जब स्कॉर्पियो कार एक सकरी गली में फंस गई।

घटना का विवरण:

अवर अभियंता नितेश सिंह ने सहादतगंज थाने में आरोपी दंपति संतोष साहू और सोनिया साहू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। टीम के मुताबिक, जांच के दौरान संतोष साहू के अस्थायी मकान में ऑटो की बैटरी चार्जिंग के लिए बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इसके बाद जब टीम आगे जांच के लिए बढ़ी, तभी संतोष साहू ने स्कॉर्पियो से पूरी टीम को कुचलने की कोशिश की।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही अधिशाषी अभियंता कुलदीप श्रीवास्तव स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी पर संगठित रूप से बिजली चोरी करने का आरोप लगाया गया है।

आरोपी की धमकी और विवाद:

मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि संतोष साहू लंबे समय से संगठित रूप से बिजली चोरी में संलिप्त है, जिसकी कई बार शिकायतें मिली थीं। जब चोरी पकड़ी गई, तो संतोष साहू ने अपने कपड़े फाड़ लिए और आत्मदाह की धमकी दी।

इस बीच, आरोपी की पत्नी सोनिया साहू ने खुद को एक्साइज इंस्पेक्टर बताते हुए अधिकारियों को धमकाया और सबक सिखाने की भी चेतावनी दी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *