
Gyan Prakash Dubey
हरदोई में अवैध संबंधों के शक में युवक को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार
हरदोई 26 दिसम्बर 26.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में अवैध संबंधों के शक में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घायल युवक का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में जारी है।
घटना थाना टड़ियावां के महुआ चाचर गांव की है। यहां के रहने वाले एक युवक को गोपामऊ कस्बे के निवासी मुन्ना ने अवैध असलहे से गोली मार दी।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी मुन्ना, घायल युवक की पत्नी से फोन पर बातचीत करता था। जब युवक को इस बात की जानकारी मिली, तो उसने इसका विरोध किया। दोनों के बीच फोन पर कहासुनी भी हुई थी, जिसके बाद मुन्ना ने गोली मारने की धमकी दी थी।
25 दिसंबर 2024 को युवक हरिहरपुर बाजार गया था, जहां पहले से घात लगाए मुन्ना ने उसे घेर लिया और तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे सीएचसी टड़ियावां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पहले हरदोई मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी मुन्ना को हिरासत में ले लिया।
सीओ सदर संतोष सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, साथ ही अग्रिम कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
पुलिस का कहना है कि घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, आरोपी के खिलाफ क


