बहन के साथ लेने गया था समोसा: अचानक बदमाशों ने चाकुओ से कर दिया ताबड़तोड़ हमला

Gyan Prakash Dubey

फरीदाबाद: समोसे लेने गए छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या, बहन मदद की गुहार लगाती रही

फरीदाबाद, 26 दिसंबर 2024।
ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र की बसेलवा कॉलोनी में मंगलवार दोपहर समोसे लेने गए 11वीं कक्षा के छात्र अंशुल की बदमाशों ने बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हमले के दौरान अंशुल की बहन अंजली दुकानदारों और राहगीरों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।

घटना के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं। सीसीटीवी फुटेज में आरोपित युवक चाकू लहराते और मौके से फरार होते नजर आ रहे हैं। कुछ आरोपितों के चेहरे नकाब से ढके हुए थे, जिससे घटना के सुनियोजित होने का संकेत मिलता है।

पहले भी दर्ज थे छेड़खानी के मामले

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अंशुल पर छेड़खानी के चार मामले दर्ज थे। वहीं, तीन आरोपित हाल ही में चार लाख की लूट के मामले में जमानत पर रिहा हुए थे।

पुलिस की लापरवाही सवालों के घेरे में

चार दिसंबर को इन्हीं आरोपितों ने ओल्ड फरीदाबाद में एक अन्य परिवार के साथ मारपीट की थी। घटना का मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने उन्हें समझौते के आधार पर थाने से छोड़ दिया।

घटना का पूरा विवरण

अंशुल अपनी बहन अंजली के साथ मार्केट में समोसे लेने आया था, तभी हिमांशु माथुर और रोहित धामा सहित दस युवक वहां पहुंचे। दोनों की अंशुल से पुरानी रंजिश थी। आरोपितों ने डंडों से हमला किया, लेकिन जब अंशुल भागने लगा, तो उन्होंने उसे घेरकर चाकुओं से गोद डाला।

अस्पताल में मौत

गंभीर हालत में अंशुल को सेक्टर-16 स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपितों की पहचान और गिरोह की गतिविधियां

अंशुल के चचेरे भाइयों विनय कुमार और शुभम पुंडीर के अनुसार, आरोपितों का एक 15-20 युवकों का गिरोह है, जो चोरी, मारपीट, और छीना झपटी करता है |
के बाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्यवाही समय पर नहीं किया |
पुलिस की लापरवाही से उन्होंने अपना भाई को दिया है |

पुलिस अगर समय से कार्यवाही करें तो रोजाना अनेक ऐसे मामले हैं जो किसी बड़ी घटना होने के पहले ही समाप्त हो सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *