
जी.पी.दुबे
97210 711 75
गोरखपुर एम्स में छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गार्ड हिरासत में
गोरखपुर 28 दिसंबर.
गोरखपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोरखपुर एम्स में एक सिक्योरिटी गार्ड पर एमबीबीएस छात्रा के साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की कोशिश का आरोप लगा है। छात्रा के शोर मचाने पर मौके पर अन्य छात्र इकट्ठा हो गए, लेकिन आरोपी गार्ड फरार हो गया था। इस घटना को लेकर आक्रोशित छात्रों ने धरना दिया।
👉घटना का विवरण
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 9 बजे की है। पीड़ित छात्रा AIIMS के गेट नंबर-4 से हॉस्टल जा रही थी। पिपराइच निवासी गार्ड ने पहले छात्रा पर अभद्र टिप्पणी की। जब छात्रा ने इसे नजरअंदाज किया, तो गार्ड उसका पीछा करने लगा। सुनसान स्थान पर गार्ड ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसे झाड़ियों में खींचने की कोशिश की।
👉छात्रों का विरोध और पुलिस की कार्रवाई
छात्रा के शोर मचाने पर हॉस्टल के अन्य छात्र वहां पहुंच गए और आरोपी गार्ड को पकड़ लिया। इसी दौरान अन्य गार्ड भी मौके पर पहुंचे और आरोपी को छुड़ाकर फरार करवा दिया। इसके बाद छात्र गेट नंबर-4 के सामने धरने पर बैठ गए।
घटना की सूचना मिलने पर एम्स के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया।
👉पुलिस का बयान
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया, “गोरखपुर एम्स में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी गार्ड को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
👉AIIMS प्रशासन की प्रतिक्रिया
AIIMS प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
NGV PRAKASH NEWS

