
जी.पी. दुबे
97210 71175
हादसे में हुई मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
बस्ती, 30 दिसंबर 2024।
बस्ती जिले के छावनी कस्बे में एक सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजन शव को थाने के सामने रखकर प्रदर्शन पर बैठ गए। घटना के विरोध में सोमवार सुबह बस्ती-अयोध्या हाईवे भी प्रभावित रहा।
बताते चलें कि…
छावनी कस्बे के खानकला निवासी सुनील कसौधन (पुत्र राधे श्याम) की 19 दिसंबर को राम जानकी मार्ग पर एक कार की टक्कर से गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। हादसे में हमीर सिंह (निवासी उरई) भी घायल हुए थे, जिनका इलाज झांसी के एक निजी अस्पताल में जारी है।
रविवार रात शव घर पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। आरोप है कि पुलिस ने न तो हादसे में शामिल गाड़ी को बरामद किया और न ही चालक को गिरफ्तार किया।
सोमवार सुबह शव को थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।
थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर सूझबूझ का परिचय देते हुए परिजनों को समझाया और शांति व्यवस्था बहाल की। उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद हाईवे को खाली कराया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक और वाहन की तलाश की जा रही है। मामले की जांच तेजी से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
(NGV PRAKASH NEWS)


