
जी.पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS
सपा जिलाध्यक्ष ने लगाया पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप
बस्ती 21 मई 24.
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष और बस्ती सदर के विधायक महेंद्र यादव ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि भाजपा के उम्मीदवार हरीश द्विवेदी के दबाव में पुलिस द्वारा उनके समर्थकों पर भाजपा को वोट देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है |
उन्होंने कहा कि सुनने में आया है कि पुलिस प्रशासन हमारे समर्थक प्रधान कार्यकर्ता आम जनता के घर रात में जाकर उनको भाजपा को वोट देने के लिए कह रही है | और बगैर किसी सर्च वारंट के उनके घरों की चेकिंग कर रही है |
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है, आप उनसे पूछिए वह क्यों आए हैं उनके पास कोई वारंट है कि नहीं और आप उसका वीडियो जरूर बनाएं | यदि वह वीडियो नहीं बनाने दे रहे हैं तो अपने अड़ोस पड़ोस के सभी लोगों को इकट्ठा कर लें चेक करने दे उनके कार्यों में सहयोग करें |
उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी कहा कि वह भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं इसका जवाब जनता 25 मई को देगी |

