तीन बच्चों की मां ने छेड़छाड़ और जबरन शादी करने का दबाव बनाने का लगाया आरोप

Gyan Prakash Dubey

कन्नौज: तीन बच्चों की मां से छेड़छाड़ और जबरन शादी का दबाव, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

कन्नौज, 30 दिसंबर 2024।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक दबंग युवक से परेशान तीन बच्चों की मां ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने न केवल उसके साथ छेड़छाड़ की बल्कि जबरन शादी का दबाव भी बनाया। मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार है, लेकिन अब फोन पर धमकियां देकर उसे डराया-धमकाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर सरायघाघ कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली नेहा (बदला हुआ नाम) अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही है। उसका पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला विशाल बाल्मीकि नामक युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था।

आरोप है कि विशाल ने एक दिन नेहा का हाथ पकड़ लिया और जबरन शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर विशाल और उसके साथी ने नेहा के घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ की। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

👉धमकियां और सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो

नेहा का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद विशाल लगातार फोन कर धमकी दे रहा है। गाली-गलौज और धमकी देते हुए उसकी ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इससे पीड़िता और उसका परिवार बेहद डरा हुआ है।

👉एसपी से न्याय की अपील

घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी विशाल बाल्मीकि और उसके साथी की गिरफ्तारी की मांग की है। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसकी जाति और तीन बच्चों को लेकर उसे बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है।

पीड़िता ने कहा है कि
मैं कांशीराम कॉलोनी में रहती हूं। विशाल बाल्मीकि मुझसे जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। मेरे मना करने पर वह लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आया और धमकी दी। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी वह फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। मैं एसपी साहब से निवेदन करती हूं कि उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए।”

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *