3 साल से थी मायके :पति गया तो उसे देख खुद को रोक ना सकी कर दी यह डिमांड, उसके बाद…

Gyan Prakash Dubey

बांदा में घरेलू विवाद ने ली जान: दामाद ने ससुर को पीट-पीटकर मार डाला
(NGV PRAKASH NEWS)

बांदा, उत्तर प्रदेश।
बिसंडा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में एक पारिवारिक विवाद ने दिल दहला देने वाली घटना को जन्म दिया। दामाद और ससुर के बीच मामूली कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि दामाद ने ससुर की बेरहमी से लात-घूंसों से पिटाई कर दी, जिससे ससुर की मौत हो गई।

घटना के बाद परिजन घायल सिधुवा कोटार्य को पहले बिसंडा पीएचसी ले गए, फिर हालत बिगड़ने पर बांदा जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी दामाद शैलेंद्र कोटार्य के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की बेटी संगम तीन साल से मायके में रह रही थी। उसकी छोटी बहन पूनम की शादी के दौरान दामाद शैलेंद्र घर आया हुआ था। संगम ने पति के साथ जाने की जिद की, लेकिन शैलेंद्र ने तीन महीने का समय मांगा। यह बात ससुर सिधुवा को नागवार गुजरी और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

गुस्से में शैलेंद्र ने शराब के नशे में ससुर को पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आई साली पूनम के साथ भी उसने मारपीट की। मारपीट से सिधुवा की हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

मृतक की छोटी बेटी पूनम ने बताया, “मेरे जीजा शराब पीकर आए और पापा को गाली देने लगे। जब हमने विरोध किया तो उन्होंने हम दोनों को मारा। मेरी दीदी तीन साल से मायके में है, और जीजा उसे साथ नहीं ले जाते। बस इसी बात पर झगड़ा हो गया।”

बांदा एएसपी शिवराज ने कहा, “बरौली गांव में दामाद और ससुर के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची। मारपीट में ससुर की मौत हो गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।”

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *