एसपी के पास पत्नी के पुलिस के साथ अवैध संबंध की शिकायत लेकर पहुंचा: पत्नी ने तीन पत्नियों के होने का लगाया आरोप

जी.पी. दुबे
97210 711 75

बस्ती 3 जनवरी 25.
जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।
यहां पति और पत्नी ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनकी गूंज पुलिस महकमे तक पहुंच गई है। मामला इतना उलझा हुआ है कि पुलिस को दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच के आदेश देने पड़े।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
मामला 1 जनवरी का है जब शिकायतकर्ता की पत्नी को सिपाही अपनी गाड़ी पर बैठा कर घूमने ले जा रहा था | यह बात पति को पता चला तो उसने आगे रोक कर उसने पूछा तो सिपाही और उसमें बहस हो गई |
मामला सोशल मीडिया पर छा गया | देर रात पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दे दिए |

पति धर्मेश अग्निहोत्री ने अपनी पत्नी और सिपाही गिरजा शंकर वर्मा के खिलाफ एसपी को तहरीर दी है। धर्मेश का आरोप है कि सिपाही का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। उसने बताया कि जब सिपाही उसकी पत्नी को बाइक पर बैठाकर कहीं ले जा रहा था, तब उसने रास्ते में उन्हें रोका। इस पर सिपाही ने धमकी दी—‘तुम मेरे और राधा के बीच में मत पड़ो, नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे।’

धर्मेश ने आगे आरोप लगाया कि सिपाही गिरजा शंकर और उसके साथी वीरू ने उसके साथ मारपीट की और 1750 रुपये भी छीन लिए। शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं, धर्मेश की पत्नी ने पलटवार करते हुए पति पर तीन-तीन लड़कियों के साथ संबंध रखने और शादी करने का आरोप लगाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिपाही गिरजा शंकर को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही, दोनों पक्षों की तहरीरों की जांच शुरू कर दी गई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *