
जी.पी.दुबे
97210 711 75
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
नई दिल्ली 3 जनवरी 25.
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर जारी है और मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 7 जनवरी तक बर्फबारी जारी रहेगी, जबकि उत्तर पश्चिम भारत में 5 और 6 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।
बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी
जम्मू-कश्मीर में 4 और 5 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 और 6 जनवरी को बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का भी अलर्ट दिया गया है।
कोहरा और कोल्ड डे का कहर
उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के राज्यों में अगले दो दिनों तक घना कोहरा और कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
तापमान में गिरावट और ठंड का असर
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर राज्यों में तापमान 6-11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
सबसे ठंडा इलाका
आज का सबसे कम तापमान पूर्वी मध्य प्रदेश के नौगोंग में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। हालांकि उसके बाद तापमान दोबारा 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि पूर्वी भारत में भी अगले 24 घंटे के दौरान मौसम स्थिर रहने की उम्मीद है।
NGV PRAKASH NEWS

