1-सिगरेट से जलाकर फिर घाव को कुरेद कर करता था ताजा: 2- टॉयलेट क्लीनर पिलाकर करने की कोशिश

जी.पी. दुबे
97210 71175

दहेज की हैवानियत: नवविवाहिता पर सिगरेट से जुल्म

कानपुर, 5 जनवरी 2025।
कानपुर के बेकनगंज क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर सिगरेट से पैर दागने और मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति जले घाव को बार-बार कुरेदकर ताजा कर देता था। ससुर और देवर पर भी छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप लगाए गए हैं।

पीड़िता के अनुसार, 26 जनवरी 2023 को उसका निकाह मनोहरनगर शुक्लागंज निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद पति ने अलमारी का कारखाना लगाने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने शारीरिक और मानसिक यातनाएं देनी शुरू कर दीं।

महिला ने बताया कि जलती सिगरेट से पैर दागने, घाव कुरेदने और छेड़खानी की घटनाएं आम हो गई थीं। ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर मायकेवालों ने आठ लाख रुपये दिए, लेकिन इसके बावजूद उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। 27 मार्च को उसे गर्भवती हालत में घर से निकाल दिया गया। बाद में अस्पताल में मृत शिशु को जन्म दिया।

बेकनगंज थाना प्रभारी मतीन के अनुसार, पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी और छेड़खानी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

NGV PRAKASH NEWS

👉 वही कानपुर की एक दूसरी घटना में

दूसरी घटना: टॉयलेट क्लीनर पिलाकर जान लेने की कोशिश
इसी प्रकार, कानपुर के रेलबाजार में एक और नवविवाहिता ने पति और ससुरालवालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर टॉयलेट क्लीनर पिलाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

रावतपुर की रहने वाली अफरी फातिमा ने बताया कि 9 फरवरी 2023 को उसका निकाह रेलबाजार निवासी जीशान से हुआ था। शादी के छह महीने बाद से 30 लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित किया जाने लगा। विरोध करने पर मारपीट की गई।

आरोप है कि पति किसी युवती से बात कर रहा था, विरोध करने पर सास, ससुर और जेठानी ने भी उसे प्रताड़ित किया। बाद में उसे पकड़कर टॉयलेट क्लीनर पिलाने का प्रयास किया गया।

रेलबाजार थाना प्रभारी बहादुर सिंह के अनुसार, पीड़िता का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *