नगर पुलिस ने रेप में एक तथा शांति भंग में दो को किया गिरफ्तार

बस्ती, 6 जनवरी 2025

  1. धारा 69 BNS के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद बस्ती में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस ने धारा 69 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही की गई।

थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त की तलाश में प्रयास तेज किए। आज, 6 जनवरी 2025, को मुखबिर की सूचना पर करहली मोड़ के पास सुबह 11:30 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. सर्वेश कुमार पुत्र परमात्मा

निवासी: जगरनाथपुर, थाना लालगंज, जनपद बस्ती

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  1. देवेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष, थाना नगर, जनपद बस्ती
  2. का. धनवंत गुप्ता, थाना नगर, जनपद बस्ती
  3. मुख्य आरक्षी चालक इक्ष्वाकू सिंह

  1. शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए थाना नगर पुलिस ने धारा 170 BNS व 170/126/135 BNS के तहत दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक मो. मुस्तफा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. निलेश सोनी पुत्र रोहित लाल सोनी

उम्र: 34 वर्ष

निवासी: कूढ़ापट्टी दरियांव, थाना नगर, जनपद बस्ती

  1. दीपचंद गौड़ पुत्र कन्हैया लाल गौड़

उम्र: 34 वर्ष

निवासी: कूढ़ापट्टी दरियांव, थाना नगर, जनपद बस्ती

गिरफ्तार करने वाली टीम:

  1. देवेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष, थाना नगर, जनपद बस्ती
  2. उपनिरीक्षक मो. मुस्तफा

— NGV PRAKASH NEWS के लिए जी.पी.दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *