राजन इंटरनेशनल एकेडमी ने डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किया हासिल

जी. पी. दुबे

राजन इंटरनेशनल एकेडमी ने डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किया हासिल

बस्ती। अभिनेता एवं वरिष्ठ पत्रकार पंकज सोनी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर नववर्ष के उपलक्ष्य में पंकज टॉकीज में चिल एंड थ्रिल बैनर के तहत सिंगिंग, डांसिंग, मैजिक शो एवं मिस्टर और मिसेज बस्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन अतुल सोनी ने किया।

रविवार को आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में ज्वाला प्रसाद संगीत विद्यालय से विनोद उपाध्याय, संतोष श्रीवास्तव एवं नृत्य धाम से कथक गुरु मास्टर शिव, तथा मिस्टेरियस से अंकित राज उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कार्यक्रम काफी उत्साहजनक रहा। डांस प्रतियोगिता में राजन इंटरनेशनल एकेडमी की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर एकेडमी का नाम रोशन किया।

नृत्य शिक्षिका सुष्मिता मन्ना ने बताया कि राजन इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी, कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य सानू एंटोनी शिक्षा के साथ खेल, संगीत और नृत्य में छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि एकेडमी का उद्देश्य छात्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। इसी प्रयास के तहत एकेडमी के छात्रों ने बस्ती क्लब में आयोजित श्रीरामलीला और चिल एंड थ्रिल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।

प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने कहा कि हमारे छात्र शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हाल ही में आयोजित बाल मेले में विज्ञान प्रदर्शनी और फूड स्टॉल के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके अलावा खेल महोत्सव में भी शानदार प्रदर्शन किया।

क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर एकेडमी के छात्रों ने सिद्ध कर दिया है कि उनके भीतर अद्वितीय प्रतिभा है। प्रधानाचार्य ने कहा कि एकेडमी के शिक्षक और शिक्षिकाएं छात्रों की प्रतिभा को तराशने और निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

मैनेजमेंट ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि उनके विश्वास पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। नए वर्ष में शिक्षा का स्तर और भी बेहतर करने के साथ छात्रों के समग्र विकास के लिए एकेडमी वचनबद्ध है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *