बैंक मैनेजर की पत्नी पहुंची बैंक में: दहाड़े मार कर लगी रोने…?

जी.पी. दुबे
97210 711 75

बलिया: बैंक मैनेजर की पत्नी का हंगामा

बलिया, 8 जनवरी 2025। बलिया जनपद के बांसडीह थाना क्षेत्र स्थित कैथवली सेंट्रल बैंक में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक मैनेजर की पत्नी ने बैंक पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिला ने अपने पति पर शादी के बाद छोड़ देने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले गई।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप
महिला अंजलि ने बताया कि अलीगढ़ में उसकी मुलाकात बैंक मैनेजर प्रदीप माजावर से हुई थी। दोनों 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे और शादी के बाद उसे छोड़ दिया गया।

बैंक मैनेजर ने बताया ब्लैकमेलिंग का मामला
वहीं, बैंक मैनेजर प्रदीप माजावर ने महिला के आरोपों को गलत बताते हुए इसे ब्लैकमेलिंग करार दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने शादी को शून्य मानते हुए उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। प्रदीप ने बताया कि अलीगढ़ में पोस्टिंग के दौरान अंजलि से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद उसने 25 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर जबरदस्ती शादी कराई गई।

मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अंजलि कहती नजर आ रही है—
“मैं बैंक मैनेजर की पत्नी हूं। मेरे पति मुझे अकेला छोड़कर चले गए हैं। अब मैं कहां जाऊं? यह इलाका मेरे लिए नया है। मेरे साथ कुछ भी हो सकता है। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है।”

कोर्ट में विचाराधीन है मामला
प्रदीप माजावर ने दावा किया कि पूरा मामला पहले ही कोर्ट में विचाराधीन है और उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *