10th से शुरू किया पीछा और 3 साल बाद कर डाला यह काम

gyan prakash dubey

10वीं कक्षा से शुरू हुआ पीछा, 7 साल बाद निकाह का झांसा देकर किया रेप

चूरू, 10 जनवरी 2025।
चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती से निकाह का झांसा देकर बार-बार रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी 20 वर्षीय पीड़िता से 10वीं कक्षा से ही संपर्क में था। उसने निकाह का वादा कर पहले अश्लील तस्वीरें लीं और फिर शारीरिक शोषण करता रहा।

रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह के अनुसार, आरोपी अब्दुल नजीब ने पीड़िता का मोबाइल नंबर उसकी सहेली से हासिल किया था। इसके बाद उसने निकाह का झांसा देकर उससे बात करनी शुरू की। एक रात आरोपी जबरन युवती के घर में घुस गया और पहली बार रेप किया। उस समय उसने अश्लील तस्वीरें लेकर पीड़िता को धमकाया कि यदि किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

इसके बाद आरोपी पीड़िता को होटल आदि में ले जाकर शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच उसने पीड़िता का स्कूल भी छुड़वा दिया।

निकाह से इनकार पर पुलिस तक पहुंचा मामला

3 जनवरी 2025 को आरोपी अब्दुल नजीब ने निकाह करने से साफ इनकार कर दिया। इससे पीड़िता को गहरा धक्का लगा। उसने आरोप लगाया कि नजीब ने 3 साल तक उसका देह शोषण किया |

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *