रचा इतिहास :महिला क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय बनीं

Vanshika

14 साल की इरा जाधव ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय बनीं

मुंबई, 12 जनवरी 2025
मुंबई की 14 वर्षीय क्रिकेटर इरा जाधव ने भारतीय महिला क्रिकेट में नया अध्याय जोड़ते हुए अंडर-19 वन-डे मैच में तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। इरा ने बेंगलुरु में खेले गए महिला अंडर-19 वन-डे ट्रॉफी के मैच में मेघालय के खिलाफ़ 157 गेंदों पर नाबाद 346 रन बनाए। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।

दाएं हाथ की इस युवा बैटर ने अपनी विस्फोटक पारी में 220 के स्ट्राइक रेट से 16 छक्के और 42 चौके लगाए। उनकी बेहतरीन पारी की बदौलत मुंबई की टीम ने 50 ओवरों में 563/3 का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया।

मुंबई की कप्तान हर्ले गाला ने भी 79 गेंदों पर 116 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। मुंबई की पूरी टीम ने मैच में कुल 17 छक्के और 63 चौके लगाए। वहीं, मेघालय की गेंदबाजी बिखर गई, जहां उनकी तीन गेंदबाजों ने 100 से अधिक रन लुटाए।

पहले भी हो चुका है दोहरे शतक का कमाल

महिला अंडर-19 वन-डे में अब तक केवल चार भारतीय महिलाओं ने दोहरा शतक लगाया है:

स्मृति मंधाना (नाबाद 224, 2013)

राघवी बिष्ट (नाबाद 219)

जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 202)

सानिका चालके (200)

इरा जाधव का यह ऐतिहासिक कारनामा उन्हें इन दिग्गजों से अलग खड़ा करता है।

WPL में नहीं मिला था मौका

दिलचस्प यह है कि हाल ही में महिला प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में इरा जाधव को किसी फ्रेंचाइज़ी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। इस प्रदर्शन के बाद अब क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इरा भविष्य में भारतीय क्रिकेट के लिए अहम खिलाड़ी साबित होंगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *