8 महीने की गर्भवती पत्नी को काटा,जलाया और राख को किचन गार्डन में किया इस्तेमाल

Gyan Prakash Dubey

गर्भवती पत्नी की हत्या, शव को जलाकर किचन गार्डन में राख का किया इस्तेमाल

श्रीनगर, 12 जनवरी 2025:
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक खौफनाक हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी आठ महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या कर सुबूत मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया और राख को किचन गार्डन में खाद के रूप में इस्तेमाल किया।

👉शव को जलाने के बाद राख का किया इस्तेमाल

4 अक्टूबर को इमरान खान नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी शबनम अख्तर की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, उसने शव को पहले घर में दफनाया, फिर 10 दिन बाद निकाला और टुकड़े-टुकड़े कर जलाया। जली हुई राख को उसने किचन गार्डन में खाद की तरह इस्तेमाल किया।

👉 इमरान की मां ने भी दिया सहयोग

इस हत्याकांड में इमरान की मां, जो मृतका की सास है, ने भी उसका साथ दिया। पुलिस पूछताछ में इमरान ने हत्या की बात कबूल कर ली है। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

👉तीसरी पत्नी थी शबनम

शबनम इमरान की तीसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मर गई थी। दूसरी पत्नी से संतान नहीं होने पर उसने शबनम से शादी की, जिससे उसे एक बच्चा था। शबनम दूसरी बार गर्भवती थी।

मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप
शबनम के मायके वालों का कहना है कि इमरान का व्यवहार उसकी पत्नी के प्रति हमेशा अमानवीय था। वह शबनम को अकसर मारता-पीटता था। मायके वालों ने इमरान और उसकी मां को सख्त सजा देने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार
यह मामला अनंतनाग के पहलगाम के पास हलमुला हपतनाड़ इलाके का है। इमरान ने अक्टूबर 2024 में अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को इमरान के बयान और सबूतों में विरोधाभास मिला, जिसके बाद सच सामने आया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच अभी जारी है और अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *