गणतंत्र दिवस में मुख्यालय के अलावा इन जगहों पर भी होंगे विशेष कार्यक्रम

जी.पी. दुबे
97210 71175

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न

बस्ती, 13 जनवरी 2025।
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रतिपाल सिंह चौहान ने की। बैठक में बताया गया कि मुख्य समारोह सुबह 9:30 बजे पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा।
इसके साथ ही, सभी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

👉कार्यक्रमों की रूपरेखा

प्रभात फेरी: सुबह 8:00 बजे विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

झंडारोहण एवं संकल्प: सुबह 8:30 बजे सभी सरकारी कार्यालयों में झंडारोहण, राष्ट्रगान और संविधान में उल्लिखित संकल्प लिया जाएगा।

सम्मान समारोह: सभी तहसीलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा।

विशेष कार्यक्रम: ग्राम पैडा, नगर बाजार और अमोढा में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।

फल एवं मिष्ठान वितरण: जेल, जिला चिकित्सालय, कुष्ठ आश्रम और सम्प्रेक्षण गृह में फल और मिष्ठान वितरित किए जाएंगे।

खेलकूद प्रतियोगिता: खेल-कूद विभाग द्वारा मध्यम गति दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

शैक्षिक संस्थानों में झंडारोहण: सभी शैक्षिक संस्थानों में सुबह 10:00 बजे झंडारोहण किया जाएगा।

महापुरुषों का सम्मान: नगर के 18 महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई और माल्यार्पण सुबह 9:00 बजे गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

👉बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं नागरिक

इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अशोक प्रजापति, उप जिलाधिकारी शाहिद अहमद, शत्रुध्न पाठक, विनोद पाण्डेय, ईओ नगरपालिका सुनिष्ठा सिंह, नाजिर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जगवीर सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, स्कंद शुक्ला, चंद्र प्रकाश शर्मा समेत कई विभागीय अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

(NGV PRAKASH NEWS)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *