थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई मुठभेड़ में 25000 का इनामिया अंतर्जनपदीय भैस चोर गिरफ्तार

जी.पी. दुबे
97210 70175

बस्ती पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना छावनी और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी भैंस चोर को किया गिरफ्तार

बस्ती 17 जनवरी 25.
पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के कुशल नेतृत्व में बस्ती जिले में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत थाना छावनी और स्वाट टीम ने आज 17 जनवरी 2025 को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25,000 रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे शातिर भैंस चोर भीम उर्फ नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया।

भानु प्रताप सिंह की रणनीति ने दिलाई कामयाबी

थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने अत्यंत सूझबूझ से इस पूरे अभियान को अंजाम दिया। स्वाट टीम प्रभारी संतोष कुमार और उनकी टीम ने भी ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुठभेड़ के दौरान नौशाद को दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले जाया गया।

अभियुक्त का अपराध जगत से पुराना नाता
भीम उर्फ नौशाद, शेखपुर थाना रौनाही, जनपद अयोध्या का निवासी है। वह पशु चोरी के मामलों में वांछित था और उस पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अभियुक्त के ऊपर बस्ती तथा अयोध्या जिले में कई मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं – जो निम्नवत है..

  1. मु0अ0सं0 07/2025 – धारा 303(2), 317(2), 318(4), 319(2), 336(2), 338, 340(2), बीएनएस, थाना छावनी, जनपद बस्ती।
  2. मु0अ0सं0 15/2022 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना रौनाही, जनपद अयोध्या।
  3. मु0अ0सं0 143/2022 – धारा 60 EX Act, थाना रौनाही, जनपद अयोध्या।
  4. मु0अ0सं0 253/2024 – धारा 303(2), थाना नगर, जनपद बस्ती।
  5. मु0अ0सं0 292/2024 – धारा 303(2) बीएनएस, थाना छावनी, जनपद बस्ती। पुलिस ने अभियुक्त के पास से
  6. 315 बोर का एक तमंचा।
  7. एक खोखा कारतूस।
  8. दो जिंदा कारतूस। बरामद किया |

गिरफ्तारी के पीछे पुलिस टीम की अहम भूमिका:

इस पूरे ऑपरेशन में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और स्वाट टीम प्रभारी संतोष कुमार के साथ उनकी टीमों ने पूरी मुस्तैदी से काम किया। घटना स्थल पर मुठभेड़ और अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने पूरे मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

  1. थानाध्यक्ष छावनी: भानु प्रताप सिंह।
  2. प्रभारी स्वाट टीम: संतोष कुमार।
  3. अन्य पुलिसकर्मी:
    उ0नि0 झारखंडेय पांडेय।
    उ0नि0 रितेश कुमार।
    हे0का0 जितेंद्र कुमार मौर्य।
    हे0का0 राघवेंद्र दूबे।
    का0 मुकेश।
    का0 अभिमन्यु शर्मा।
    हे0का0 रमेश कुमार।
    हे0का0 अवनीश सिंह।
    हे0का0 पवन तिवारी।
    का0 सुभेंद्र तिवारी।
    का0 अभिलाष प्रताप सिंह।

भीम उर्फ नौशाद की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन में राहत है। अपराधी के पकड़े जाने से कई अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है। इस मुठभेड़ के बाद थाना छावनी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही की सराहना की जा रही है।

ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *