सावधान : अभी ना रखें गर्म कपड़े आलमारी में

मौसम अपडेट: देश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, ठंड बढ़ने के आसार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सोमवार से गुरुवार तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसी अवधि के दौरान ठंड बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, और चंडीगढ़ में बुधवार और गुरुवार को बारिश की संभावना है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। राजस्थान के कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है, और न्यूनतम तापमान 6.8°C से 14°C के बीच दर्ज किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर:
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान के ऊपर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिससे सायक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा, अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो पश्चिमोत्तर भारत में सर्द हवाओं को तेज करेगा।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहें NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *