
पत्नी को मारकर किए टुकड़े, फिर कुकर में उबाला: दिल दहला देने वाली घटना

हैदराबाद 23 जनवरी 25.
हैदराबाद के मीरपेट इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी गुरुमूर्ति, जो सेना से रिटायर होने के बाद वर्तमान में DRDO में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है, पर अपनी पत्नी पुट्टावेंकट माधवी की हत्या के गंभीर आरोप लगे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार..
18 जनवरी को माधवी के लापता होने की शिकायत मीरपेट पुलिस स्टेशन में उसके माता-पिता ने दर्ज कराई थी। गुरुमूर्ति ने दावा किया कि किसी बहस के बाद माधवी गुस्से में घर छोड़कर चली गई थी। लेकिन जब पुलिस ने गुरुमूर्ति से पूछताछ की, तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
पुलिस के अनुसार, गुरुमूर्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को टुकड़ों में काटा। उसने बाथरूम में शरीर के टुकड़े किए और फिर प्रेशर कुकर में उन्हें उबाल दिया। तीन दिनों तक मांस और हड्डियों को उबालने और पीसने के बाद उसने उन्हें एक बैग में पैक कर पास की झील में फेंक दिया।
मीरपेट पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने आरोपी के बताए स्थान पर झील से सबूत तलाशने की कोशिश की, लेकिन बुधवार देर रात तक कोई अवशेष बरामद नहीं हो सके। पुलिस अभी भी इस मामले को लापता व्यक्ति का केस मानते हुए जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार..
गुरुमूर्ति ने 13 साल पहले माधवी से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जो घटना के समय अपनी बुआ के घर गए हुए थे। हत्या के बाद गुरुमूर्ति ने लापता होने का नाटक किया और माधवी के माता-पिता को सूचित किया।
मीरपेट थाना प्रभारी के नागराजू ने बताया कि फिलहाल इसे लापता व्यक्ति का मामला मानकर जांच की जा रही है, क्योंकि अभी तक संदिग्ध हत्या का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
NGV PRAKASH NEWS
https://ngvprakashnews.com

