76वें गणतंत्र दिवस पर बस्ती में भव्य परेड और देशभक्ति का अनोखा संगम

जी.पी.दुबे
97210 711 75

कमिश्नर, जिलाधिकारी, डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय पर फहराया तिरंगा मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन ग्राउंड में हुआ

बस्ती 26 जनवरी 25.


76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कमिश्नर अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, डीआईजी दिनेश कुमार पी, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह सहित जिले के सभी अधिकारियों ने अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण कर सबको संविधान की शपथ दिलाई |
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर ध्वजारोहण किया एवं सलामी दी, जीजीआईसी के बच्चों ने इस अवसर पर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया |
जिलाधिकारी ने किस अवसर पर वहां उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान का पालन करने का शपथ दिलाया |
तत्पश्चात महात्मा गांधी चित्र पर माल्यार्पण कर पुणे श्रद्धांजलि अर्पित किया |
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गणतंत्र दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी, सीआरओ सहित अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर वहां उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों का याद दिलाते हुए उनके पालन तथा गरीब तबके के लोगों को समाज के मुख्य धारा में लाने का कार्य करने के लिए कहा |
अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने संविधान बनने से लेकर इसके लागू होने की बात बताते हुए सभी को उसके प्रतिनिष्ठावन तथा कर्तव्य का पालन करने के लिए कहा |
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तिवारी जी सहित अनेक वक्ताओं ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कविताएं एवं गीत प्रस्तुत किया |
जीजीआईसी की बालिकाओं द्वारा सुंदर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया |

76वें गणतंत्र दिवस पर बस्ती में भव्य परेड और देशभक्ति का अनोखा रंग

बस्ती जिले में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न पूरी भव्यता और जोश के साथ मनाया गया। रिजर्व पुलिस लाइन, बस्ती में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शानदार रैतिक परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने हर किसी का दिल जीत लिया। परेड ग्राउंड पर मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सलामी ली।
उनके साथ पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र दिनेश कुमार पी., जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक ह्ररैया अजय सिंह, विधायक महादेव दुधराम, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

परेड की शुरुआत सलामी से हुई, जिसे मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक ने लिया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ हर्ष फायरिंग की गई। परेड की भव्यता और अनुशासन को देखकर जनता ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया।

परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन:
परेड में तीन टोलियों को शीर्ष स्थान मिले:

  1. प्रथम स्थान – टोली नंबर 1
  2. द्वितीय स्थान – टोली नंबर 3
  3. तृतीय स्थान – टोली नंबर 5 (महिला टोली)

सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के जीजीआईसी, लिटिल फ्लावर, इंडियन पब्लिक स्कूल, वामा सारथी स्कूल पुलिस लाइन, सेंट बेसिल, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित 12 विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। इनमें लिटिल फ्लावर स्कूल ने पहला, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज ने दूसरा, और सेंट बेसिल स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

👉डीआईजी बस्ती ने किया ध्वजारोहण


पुलिस उपमहानिरीक्षक दिनेश कुमार पी. ने परिक्षेत्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निष्ठा, साहस और टीम भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी।

अन्य कार्यक्रमों की झलक:

👉पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया और कर्मचारियों को एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।

👉अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय पर झंडारोहण कर गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया।

जनपद के सभी थानों और चौकियों पर प्रभारी निरीक्षकों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व का सम्मान किया।

NGV PRAKASH NEWS के साथ जुड़ें और इस तरह की शानदार कवरेज के लिए हमारे साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *