बस्ती पुलिस ने 50000 के इनामी मां बेटी की हत्यारे को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

जी.पी. दुबे

97210 71175

माँ-बेटी हत्याकांड में 50,000 के इनामी बदमाश की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी

बस्ती 2 फरवरी 25.

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश के क्रम में पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है |

इसी क्रम में थाना कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम सेठा में माँ गोदावरी और बेटी सौम्या की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त बलवीर उर्फ मुन्नर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान बलवीर ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेंद्र मिश्रा बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से अभियुक्त के पैर में चोट लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि 3-4 दिसंबर 2024 की रात ग्राम सेठा में माँ-बेटी की हत्या कर शव को जलाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि संपत्ति विवाद के कारण मृतका के ही परिजनों ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। मृतका की बड़ी बेटी की तहरीर पर सात नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना कप्तानगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि

मुखबिर की सूचना पर थाना कप्तानगंज पुलिस, थाना दुबौलिया पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी कर बलवीर को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिस पर गोली चलाई, लेकिन टीम की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अवैध देसी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए।

अपराधी का इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त बलवीर उर्फ मुन्नर का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर हत्या, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अभियुक्त के और भी थानों में अभियोगों के बारे में पता किया जा रहा है |

इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेंद्र मिश्रा तथा पुलिस, थाना अध्यक्ष दुबौलिया जितेंद्र सिंह व पुलिस और प्रभारी एसओजी चंद्रकांत पांडे वह टीम के कई अधिकारी और जवान शामिल थे। *पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने टीम को इस सफलता के लिए सराहा है।*

गिरफ्तार अभियुक्त को इलाज के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

  • Gyan Prakash Dubey

    👉NGV PRAKASH NEWS.This Portal Registred from MSME and Department of Information and Broadcasting Government of India. For any query please contact me on 9721071175. 👉 वेबसाइट में प्रकाशित किसी भी समाचार का उत्तरदायित्व पूरी तरह संवाददाता, समाचारों का इनपुट देने वाले का होगा | NGV PRAKASH NEWS या संपादक का कोई उत्तरदायित्व नहीं होंगा | 👉 विज्ञापन या किसी प्रकार का फोटो देने पर पूरा उत्तरदायित्व देने वाले का होगा NGV PRAKASH NEWS या इसके संपादक का कोई उत्तरदायित्व नहीं होगा..

    Related Posts

    बिहार में सत्ता की बाजी किसके हाथ- अब बस कुछ घंटों का इंतजार..

    👉NGV PRAKASH NEWS की विशेष रिपोर्ट…. ⏩ क्या सच होंगे एग्जिट पोल… ⏩ एनडीए फिर बनाएगी सरकार या बाजी लगेगी महागठबंधन के हाथ… ⏩ इसके पहले भी एग्जिट हो पोल…

    Read more

    पुलिस विभाग के दो पुलिस अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार..

    NGV PRAKASH NEWS उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के दो बड़े खुलासे—उपर निरीक्षक और सहायक/एमटीएस स्वैच्छिक रिश्वत लेते गिरफ्तार उत्तर प्रदेश। 13 नवंबर 2025।प्रदेश में भ्रष्टाचार-रोधी अभियानों को नई गति मिली…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार में सत्ता की बाजी किसके हाथ- अब बस कुछ घंटों का इंतजार..

    पुलिस विभाग के दो पुलिस अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार..

    4 साल के प्रेम का प्रेमिका नें सड़क पर कराया अंत.

    नलकूप चालक का फंदे से लटका मिला शव.. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं..

    भीषण सड़क हादसा :कई गाड़ियां जल कर हुई राख,6 की मौत कई घायल..

    लाल किले के पास हुए धमाके के पीछे ‘उमर नबी मॉड्यूल- आजमगढ़ से भी जुड़े तार..Umar Nabi Was Planning a 26/11-Style Attack on Babri Demolition Anniversary-Conection with Azamgarh..

    बेटे की पबजी खेलने के लत से परेशान मां ने किया आत्महत्या..

    रील के चक्कर में ट्रेन में नहाना पड़ा महंगा -हुई यह कार्यवाही..

    लालगंज थाना क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर कब्जा: अब भीम युवा वाहिनी ने भी की कार्यवाही की मांग…

    पहले तो सपेरे को सांप से डसवाया- जबरन रखा बैठाये… उसके बाद जो हुआ उसे जान फैल गई आंखें..