शर्मनाक : पिता के मरने के बाद लाश के टुकड़े करने पर अड़े बेटे

संस्काटीकमगढ, 2 फरवरी 2025

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पिता की मौत के बाद उनके बेटों के बीच अंतिम संस्कार को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ा बेटा शव के दो टुकड़े कर अलग-अलग अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गया। इस झगड़े के कारण शव करीब पांच घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा।

पिता के शव के टुकड़े करने की जिद

जानकारी के अनुसार, जिले के जतारा में रविवार सुबह करीब पांच बजे ध्यानी सिंह का निधन हो गया। उनके बेटे किशन सिंह घोष और दामोदर घोष के बीच अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने दोनों बेटों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किशन सिंह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

पांच घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव

झगड़े के कारण पिता का शव करीब पांच घंटे तक घर के बाहर पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किशन सिंह शव के टुकड़े कर अलग-अलग अंतिम संस्कार करने की बात पर अड़ा रहा, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस के हस्तक्षेप से हुआ अंतिम संस्कार

मामले को बढ़ता देख पुलिस ने सख्ती दिखाई और अपनी मौजूदगी में अंतिम संस्कार संपन्न कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों भाइयों ने समझौता किया और अपने पिता का अंतिम संस्कार एक साथ किया। इस घटना से गांव के लोग भी हैरान रह गए और पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *