सरकारी मदद का झांसा देकर होटल में किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

सरकारी मदद का झांसा देकर होटल में किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

बस्ती 3 फरवरी 25.

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक विधवा महिला के साथ हुई दरिंदगी का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के कल्याण से आए विनोद पाटिल ने सरकारी सहायता दिलाने के बहाने पीड़िता को फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी विनोद पाटिल ने उसे फोन कर विधवा महिलाओं को मिलने वाली सरकारी सहायता दिलाने का झांसा दिया। बस्ती पहुंचने के बाद उसने पीड़िता को कोतवाली थाना क्षेत्र के मालवीय रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और चुपके से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।

जब पीड़िता ने इस बारे में आरोपी की पत्नी सुषमा पाटिल और भाई धर्मराज पाटिल को बताया, तो उन्होंने न सिर्फ उसे गालियां दीं बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, तीनों ने मिलकर पीड़िता को दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने महाराष्ट्र के कल्याण निवासी विनोद पाटिल के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुक्तमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *