पत्नी दिन में कई बार बदलती थी बिंदी : पति नें देखा तो..

पत्नी बदल-बदल कर लगाती थी बिंदिया, पति करने लगा शक, मामला पहुंचा थाने

आगरा, 7 फरवरी 2025

ताज नगरी आगरा में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर शक के चलते विवाद शुरू कर दिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि विवाद की वजह पत्नी की माथे पर लगाने वाली बिंदियां बनीं। पत्नी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र को सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साल 2024 में आगरा के एक युवक की शादी उसी शहर की युवती से हुई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे उनके बीच मतभेद बढ़ने लगे। पत्नी का आरोप है कि उसका पति उस पर शक करता है और उसकी बिंदियों तक को गिनता है। महिला ने बताया कि उसे अलग-अलग रंग की बिंदियां लगाने का शौक है और वह दिन में कई बार अपनी बिंदी बदलती है, लेकिन पति को लगता है कि वह किसी और को आकर्षित करने के लिए ऐसा करती है। इस बात को लेकर घर में रोज झगड़ा होने लगा। पत्नी का यह भी कहना है कि पति इस बात पर मारपीट तक करने लगा।

काउंसलर्स ने बचाई शादी

लगातार विवाद बढ़ने के बाद पत्नी मायके चली गई और फिर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र को सौंप दिया, जहां काउंसलर्स ने दोनों को बुलाकर बातचीत की। इस दौरान पति ने पत्नी पर मनमानी करने का आरोप लगाया, जबकि पत्नी ने बताया कि यह उसकी व्यक्तिगत पसंद है। काउंसलर्स ने दोनों को समझाया और उनकी शादी टूटने से बचा ली। अब पत्नी फिर से अपने पति के साथ ससुराल लौट गई है।

NGV PRAKASH NEWS

  • Gyan Prakash Dubey

    👉NGV PRAKASH NEWS.This Portal Registred from MSME and Department of Information and Broadcasting Government of India. For any query please contact me on 9721071175. 👉 वेबसाइट में प्रकाशित किसी भी समाचार का उत्तरदायित्व पूरी तरह संवाददाता, समाचारों का इनपुट देने वाले का होगा | NGV PRAKASH NEWS या संपादक का कोई उत्तरदायित्व नहीं होंगा | 👉 विज्ञापन या किसी प्रकार का फोटो देने पर पूरा उत्तरदायित्व देने वाले का होगा NGV PRAKASH NEWS या इसके संपादक का कोई उत्तरदायित्व नहीं होगा..

    Related Posts

    बिहार में सत्ता की बाजी किसके हाथ- अब बस कुछ घंटों का इंतजार..

    👉NGV PRAKASH NEWS की विशेष रिपोर्ट…. ⏩ क्या सच होंगे एग्जिट पोल… ⏩ एनडीए फिर बनाएगी सरकार या बाजी लगेगी महागठबंधन के हाथ… ⏩ इसके पहले भी एग्जिट हो पोल…

    Read more

    पुलिस विभाग के दो पुलिस अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार..

    NGV PRAKASH NEWS उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के दो बड़े खुलासे—उपर निरीक्षक और सहायक/एमटीएस स्वैच्छिक रिश्वत लेते गिरफ्तार उत्तर प्रदेश। 13 नवंबर 2025।प्रदेश में भ्रष्टाचार-रोधी अभियानों को नई गति मिली…

    Read more

    One thought on “पत्नी दिन में कई बार बदलती थी बिंदी : पति नें देखा तो..

    1. I’m really impressed together with your writing abilities and also with the structure on your blog. Is that this a paid topic or did you customize it yourself? Either way stay up the nice high quality writing, it is uncommon to see a nice weblog like this one today!

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार में सत्ता की बाजी किसके हाथ- अब बस कुछ घंटों का इंतजार..

    पुलिस विभाग के दो पुलिस अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार..

    4 साल के प्रेम का प्रेमिका नें सड़क पर कराया अंत.

    नलकूप चालक का फंदे से लटका मिला शव.. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं..

    भीषण सड़क हादसा :कई गाड़ियां जल कर हुई राख,6 की मौत कई घायल..

    लाल किले के पास हुए धमाके के पीछे ‘उमर नबी मॉड्यूल- आजमगढ़ से भी जुड़े तार..Umar Nabi Was Planning a 26/11-Style Attack on Babri Demolition Anniversary-Conection with Azamgarh..

    बेटे की पबजी खेलने के लत से परेशान मां ने किया आत्महत्या..

    रील के चक्कर में ट्रेन में नहाना पड़ा महंगा -हुई यह कार्यवाही..

    लालगंज थाना क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर कब्जा: अब भीम युवा वाहिनी ने भी की कार्यवाही की मांग…

    पहले तो सपेरे को सांप से डसवाया- जबरन रखा बैठाये… उसके बाद जो हुआ उसे जान फैल गई आंखें..