गुरु शिष्य के रिश्ते को किया शर्मसार; 8वीं कक्षा के छात्रा के साथ बाथरूम में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया

भागलपुर 8 फरवरी 25.

प्राप्त समाचार के अनुसार..
भागलपुर में एक BPSC शिक्षक को एक आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसके बाद विद्यालय में जमकर हंगामा मच गया |
शिक्षक को ग्रामीणों ने अपने कब्जे में लिया और पंचायत भवन लेकर चले गए जहां पर कुछ लोग शिक्षक को सजा देने पर उतारू हो गए लेकिन अन्य लोगों ने रोका |

मध्य विद्यालय गंगा करहरिया में एक शिक्षक को आठवीं क्लास की छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़ा तो जमकर हंगामा हुआ |

शिक्षक को स्कूल से लाकर ग्रामीणों ने दूसरे जगह पर बंधक बनाकर रखा | इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को लेकर साथ जाने लगी | जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया | इस दौरान शिक्षक ने कैमरे के सामने अपनी गलती को मनाते हुये क्षमा याचना करने लगा |

आरोपी शिक्षक ने ग्रामीणों के सामने बताया कि स्कूल की एक लड़की से उसे प्रेम हो गया था, वो उसके अभिभावक के पास भी जाकर यह प्रस्ताव रखे थे कि वो उनकी बेटी से शादी करना चाहता है | इधर ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने कहा कि एक नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंक लगाया है |

ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षक को छात्रा के साथ बाथरूम में गलत काम करते हुए रंगे हाथ पकड़ा |

घटना के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा सभी शिक्षकों ने कहा कि इस घटना को लेकर हम लोग काफी शर्मसार हैं |
वहीं कुछ ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी जानकारी में सब कुछ हो रहा था फिर भी वह शिक्षक को संरक्षण दे रहे थे |

प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ऋषि देव ने बताया कि छात्रा के बैग से मोबाइल बरामद हुआ है |

मामले में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नही मिला है, मिलने पर कार्रवाही की जाएगी |
फिलहाल शिक्षक को पुलिस हिरासत में रखा गया है |

*NGV PRAKASH NEWS*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *