फर्जी विदेश भेजने वाले कबूतर बाजों पर नकेल कसेगी पुलिस

गोरखपुर: कबूतरबाजों पर शिकंजा कसने की तैयारी, ‘टीम ईगल’ करेगी कड़ी कार्रवाई

गोरखपुर, 14 फरवरी 2025

विदेश में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को ठगने वाले कबूतरबाजों पर पुलिस अब कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी में है। जिले में सक्रिय ‘टीम ईगल’ ने रजिस्टर्ड 22 एजेंटों की सूची तैयार कर ली है और फर्जी प्लेसमेंट एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई गई है। पुलिस न केवल ठगी करने वाले एजेंटों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी, बल्कि उनकी हिस्ट्रीशीट खोलेगी और गैंगस्टर एक्ट के तहत उनकी संपत्तियां भी जब्त करेगी।

विदेशी नौकरी के नाम पर ठगी का खेल

पूर्वांचल के युवा बेहतर रोजगार की तलाश में विदेश जाने के लिए प्लेसमेंट एजेंसियों और एजेंटों पर निर्भर रहते हैं। लेकिन कई बार जालसाज एजेंट उन्हें टूरिस्ट वीजा पर भेजकर धोखा देते हैं, जिससे वे विदेश में फंस जाते हैं। कई युवाओं को वहां बंधक बना लिया जाता है, जबरन गैरकानूनी कामों में धकेला जाता है या साइबर फ्रॉड जैसे अपराधों में फंसाया जाता है।
इन बढ़ती घटनाओं को देखते हुए डीआईजी के निर्देश पर ‘टीम ईगल’ को सक्रिय किया गया। नोडल अधिकारी एसपी सिटी अभिनव त्यागी के नेतृत्व में रजिस्टर्ड एजेंटों की सूची तैयार कर फर्जी एजेंसियों के खिलाफ छापेमारी की योजना बनाई गई है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे विदेश जाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें और किसी भी ठगी की सूचना ‘टीम ईगल’ को दें।

कौन-कौन हैं रजिस्टर्ड एजेंट

पुलिस द्वारा सत्यापित 22 रजिस्टर्ड एजेंटों की सूची तैयार की गई है। इनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

रजनीश कुमार मल्ल (कूड़ाघाट)

दिग्विजय सिंह (बलदेव प्लाजा के पीछे)

मनीष सिंह (सिंघड़िया मार्ग)

विनोद कुमार गुप्ता (सिंदुली-बिंदुली)

सरिता सिंह (रामनगर कड़जहां)

अजय कुमार (अशोक गैस गोदाम के पास)

ओम कुमार (जंगल चौरी)

संतोष सिंह (इंजीनियरिंग कॉलेज के पास)

रूपेश कुमार मिश्रा (कबीरनगर सिंघड़िया)

सविता नंद सिंह (महदेवा झारखंडी)

शबनम जाहीद अली (दिव्यनगर महादेव झारखंडी)

जितेंद्र यादव (मेडिकल कॉलेज मार्ग शाहपुर पूर्वी)

सविता देवी (जानकी मंदिर के पास)

अमित कुमार लक्ष्मण यादव (नेवादा शाहपुर)

सुमित विक्रम (कौड़ीराम)

धनंजय यादव (बड़हलगंज)

विपुल कुमार मिश्रा (झंगहा)

मंजू सिंह (सरवन नगर कूड़ाघाट)

शैलेश त्रिपाठी (मोहरीपुर विस्तार नगर)

स्वयंप्रभा पांडेय (राजेंद्र नगर)

दीपशिखा पांडेय (जंगल सिकरी)

सूर्यपाल (सिंघड़िया कूड़ाघाट)

कैसे काम कर रही ‘टीम ईगल’

एसपी सिटी अभिनव त्यागी को अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

ट्रेनी आईपीएस बसंत भी इस टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

एलआईयू की मदद से गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर फर्जी एजेंटों पर कार्रवाई की जा रही है।

पिछले पांच वर्षों में सक्रिय कबूतरबाजों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

छापेमारी के जरिए फर्जी एजेंटों पर शिकंजा कसा जाएगा।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने युवाओं को सलाह दी है कि वे केवल रजिस्टर्ड एजेंटों से ही संपर्क करें और किसी भी प्रकार की ठगी की सूचना पुलिस को दें।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *