ब्राह्मण लड़की 20 लाख, क्षत्रिय 15 लाख और अन्य जातियों की फसाने पर 10 लाख.. ब्यावर कांड में हुआ नया खुलासा

ब्राह्मण की लड़की फंसाने पर 20 लाख, अन्य जातियों की फंसाने का 10 लाख … ब्यावर कांड में नया खुलासा

ब्यावर 19 फरवरी 25.
राजस्थान के ब्यावर जिले के विजयनगर में समुदाय विशेष के युवकों द्वारा स्कूल में पढ़ रही नाबालिग बालिकाओं को फंसाकर ब्लैकमेल, देहशोषण और धर्म विशेष में आस्था रखने के लिए मजबूर करने के मामले में नया खुलासा हुआ है|

पीड़िता लड़कियों ने बताया कि स्कूल जाते समय रास्ते में रोककर जबरदस्ती दोस्ती करने का दबाव बनाते थे |
पीड़िता ने कहा कि धर्म छुपाकर दोस्ती किया और रेस्टोरेंट में ले जाकर अश्लील वीडियो और फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया, साथ ही सहेलियों से दोस्ती कराने के लिए भी डराया और धमकाया |

पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक घरवालों को मारने की धमकी देते थे और कहते थे कि ब्राह्मण की लड़की को फंसाएंगे तो 20 लाख मिलेगें अन्य समाज की फंसाने पर मिलेंगे 15 और 10 लाख मिलेंगे|
वहीं मामले को लेकर स्थानीय लोगों, अभिभावकों और हिन्दू संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया और मामला दर्ज कराया |
स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 12 से 15 युवकों का गिरोह यह सब कर रहा था |

पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है |
मामले में पुलिस ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर 7 जनों को राउंड अप किया गया है |
इन पर धर्म विशेष में आस्था रखने का दबाव बनाने का भी आरोप है | जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी |
मसूदा डीवाईएसपी सज्जन सिंह राठौड़ ने बताया कि परिजनों ने एफआईआर दी है कि आरोपी नाबालिग छात्राओं को डराकर व जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे |

पुलिस ने बताया कि कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है |
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले निजी स्कूल की एक बालिका को फंसाया, उसे चाइनीज मोबाइल उपलब्ध कराया | साथ ही प्रताड़ित करने लगे, ब्लैकमेल करने लगे | इसके बाद उससे शर्त रखी कि वह अपने क्लास की दूसरी छात्राओं से संपर्क कराएं तो वे उसे छोड़ देंगे |
इस तरह बालिका से उसकी कक्षा में पढ़ने वाली पांच-छह बालिकाओं को जाल में फंसाया और उन्हें भी डरा-धमका कर ब्लैकमेल करने लगे |आरोपी अपने धर्म की चीजों को अपनाने का भी दबाव बनाते थे |

गिरफ्तार आरोपियों में रिहान मोहम्मद,सोहेल मंसूरी,लुकमान, अरमान पठान,साहिल कुरैशी शामिल हैं |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *