फैमिली घर का बोर्ड लगाकर अंदर चल रहा था यह काम

Gyan Prakash Dubey

आगरा 12 नवंबर 24.
ताजगंज के बसई खुर्द इलाके में रिहायशी घर में देह व्यापार हो रहा था |
पुलिस चौकी करीब होने के बाद भी इलाकाई पुलिस बेखबर थी। सोमवार को दिल्ली की फ्रीडम फर्म एनजीओ ने पुलिस की मदद से छापा मारने की कार्रवाही कराई। दोनों किशोरियों के साथ 6 को मुक्त कराया।
दो संचालिकाएं और 8 ग्राहक भी पकड़े गए। मकान में बने अड्डे से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।

एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि एनजीओ ने जानकारी दी थी कि बसई खुर्द स्थित मुकुंद विहार में एक मकान में देह व्यापार कराया जा रहा है।
टीम बनाकर 65 वर्षीय महिला के घर पर छापा मारा गया। मोहल्ले में ही उनके दूसरे घर की तलाशी ली गई। वहां 8 ग्राहक, 4 महिलाओं के साथ दो किशोरियां मिलीं।

पूछताछ में पता चला कि वृद्धा देह व्यापार करा रही थी। इसमें उसका सहयोग एक रिश्तेदार महिला और बहू कर रही थीं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वृद्धा को अभी नहीं पकड़ा गया |
किशोरियों में एक कोलकाता तो दूसरी मुंबई की थी |

पुलिस ने बताया कि मुख्य संचालिका की बहू और रिश्तेदार ग्राहकों को बुलाया करती थीं। इसके लिए उसके मोबाइल पर लोगों के कॉल आते थे। वह व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेजा करती थीं। किशोरी के लिए 2500 तो महिलाओं के लिए 1000 रुपये तक वसूले जाते थे।
रिक्शा और ऑटो चालक भी ग्राहक लेकर आते थे तथा इसकी बदले में उन्हें कमीशन मिलता था |

जिस इलाके में यह काम हो रहा था, वहां से पुलिस चाैकी नजदीक है। इसके बावजूद दिल्ली की संस्था ने कार्रवाही की। एसीपी ने बताया कि मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

संचालिका किशोरियों के विरोध करने पर उन्हें मारती पीटती तथा भूखा प्यासा रखती थी।
ग्राहकों को खाने से लेकर पीने के लिए शराब और बीयर तक उपलब्ध कराई जाती थी।
पुलिस ने दोनों घरों को घेरकर कार्रवाई की। छोटे से मकान में यह काम किया जा रहा था |

घर पर फैमिली घर का बोर्ड लगा हुआ था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *