
अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ | 20 फरवरी 2025
सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए शहर में नशे के सामान की सप्लाई करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार (Drug paddlers arrested) किया है। पुलिस ने इनके पास से कोरेक्स कफ सिरप सहित करीब 1.50 लाख रुपये के नशीले इंजेक्शन और टैबलेट जब्त किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस को मुखबिर के माध्यम से लगातार सूचना मिल रही थी कि मायापुर चांदनी चौक और महादेव गली बौरीपारा के कुछ युवक नशे का अवैध कारोबार (Drug paddlers arrested) कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों युवकों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों (Drug paddlers arrested) की पहचान इस प्रकार हुई है:
- अनिल गुप्ता (33 वर्ष) पिता स्व. मंगल साव, निवासी मायापुर चांदनी चौक
- चंदन सोनी (30 वर्ष) पिता स्व. कन्हैया प्रसाद सोनी, निवासी महादेव गली बौरीपारा
- अजीत सिंह (42 वर्ष) पिता स्व. हृदय नारायण सिंह, निवासी चांदनी चौक मायापुर
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में संलिप्त थे और शहर के विभिन्न इलाकों में सप्लाई का नेटवर्क चला रहे थे। कोतवाली पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
NGV PRAKASH NEWS

