
दरिंदे अफान का खूनी खेल: परिवार के 6 सदस्यों को उतारा मौत के घाट
तिरुवनंतपुरम, 25 फरवरी – केरल के वेंजारामूडु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 23 वर्षीय अफान ने अपने ही परिवार के छह लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने अपनी 80 वर्षीय दादी, 13 वर्षीय भाई, मां और मामा सहित अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका तक को मौत के घाट उतार दिया। हत्या का कारण बेहद चौंकाने वाला है—कर्ज चुकाने में परिवार का सहयोग न करना।
खुद पुलिस थाने पहुंचकर कबूला गुनाह
सोमवार शाम अफान खुद वेंजारामूडु पुलिस थाने पहुंचा और कबूल किया कि उसने अपने परिवार को खत्म कर दिया है। हालांकि, इसके तुरंत बाद उसने दावा किया कि उसने जहर खा लिया है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस इस जघन्य अपराध की वजह की गहराई से जांच कर रही है।
हत्या का सिलसिला: एक-एक कर खत्म किया परिवार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफान ने सबसे पहले दोपहर 3 बजे अपनी 88 वर्षीय दादी को पंगोडे में मौत के घाट उतारा। इसके बाद वह एसएन पुरम पहुंचा, जहां उसने अपने 58 वर्षीय मामा अब्दुल लतीफ और उनकी पत्नी शाहिदा बीवी की हत्या कर दी। फिर वह अपने घर लौटा और मां, 14 साल के भाई अफजान और 19 साल की प्रेमिका फर्शाना की हत्या कर दी।
पुलिस को आरोपी की कहानी पर शक
पुलिस के अनुसार, अफान का दावा है कि उसने यह हत्याएं इसलिए की क्योंकि परिवार वाले उसके कर्ज को चुकाने में आनाकानी कर रहे थे। हालांकि, पुलिस को उसकी इस कहानी पर संदेह है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपी के फोन रिकॉर्ड और कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि कहीं वह नशे का आदी तो नहीं था।
फिलहाल, पुलिस ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है, जबकि अफान की मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इस नृशंस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, और हर कोई यही पूछ रहा है—आखिर अपने ही परिवार के खिलाफ अफान का यह खूनी खेल क्यों?
NGV PRAKASH NEWS

