इस कारण घरातियों तथा बारातियों में जमकर चले लात घूसे…

नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की सहेली को पहनाई वरमाला, शादी टूटी, बारात लौटी

बरेली, 25 फरवरी 2025 – बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात शादी समारोह में अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब नशे में धुत दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन की बजाय उसकी सहेली को वरमाला पहना दी। इस हरकत से दुल्हन नाराज हो गई और शादी से इनकार कर दिया। गुस्से में आकर उसने दूल्हे को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बारात बिना शादी के ही लौट गई।

शादी समारोह में हुआ बवाल
जानकारी के अनुसार, बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी। शादी में सभी लोग खाने-पीने और नाच-गाने में व्यस्त थे, जबकि दूल्हा पहले से ही नशे में धुत था। जब जयमाला का समय आया, तो दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाई, लेकिन दूल्हे ने अपनी वरमाला दुल्हन के गले में डालने के बजाय उसकी सहेली को पहना दी। यह देखकर दुल्हन भड़क उठी और उसने तुरंत शादी से इनकार कर दिया।

बाराती-घराती के बीच मारपीट, पुलिस ने संभाली स्थिति
दुल्हन के शादी से इनकार करने पर दोनों परिवारों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। बाराती और घराती एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे और लात-घूंसे चलने लगे। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस बुलाई गई, जिसने स्थिति को संभाला और दूल्हे समेत उसके कुछ दोस्तों को हिरासत में ले लिया।

अवैध शराब से हुआ बवाल, सप्लायर की तलाश में पुलिस
पुलिस जांच में सामने आया कि दूल्हे के दोस्तों ने किसी व्यक्ति से अवैध शराब खरीदी थी, जिसे पीने के बाद दूल्हा होश खो बैठा। पुलिस ने शराब सप्लाई करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

दहेज मांगने का भी आरोप
इस घटना के बाद दुल्हन के परिवार ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें दूल्हे के परिवार पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *