आत्महत्या के लिए उकसाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती, 26 जून 2026।

बस्ती की मुण्डेरवा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामपुर रेवटी ईंट भट्ठा के पास से वांछित अभियुक्त अमित सिंह उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर आरोप है कि वह ऋण के लेन-देन को लेकर मृतक पर लगातार पैसे का दबाव बनाता था। इसके साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था तथा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी देता था। परिजनों का आरोप है कि इसी उत्पीड़न से परेशान होकर मृतक ने आत्महत्या कर ली।

विवेचना के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट, ऑडियो-वीडियो सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए, जिसके आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव, हेड कांस्टेबल पुनित पाठक, हेड कांस्टेबल देवानन्द तथा कांस्टेबल कामोद कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *