पीएसी सिपाही रवि ने पत्नी मीनू की हत्या की, दो दोस्तों ने दिया साथ

बरेली: पीएसी सिपाही रवि ने पत्नी मीनू की हत्या की, दो दोस्तों ने दिया साथ

बरेली में पीएसी के सिपाही रवि ने सुनियोजित तरीके से अपनी पत्नी मीनू की हत्या की। इस हत्याकांड में उसके दो दोस्तों और करीबी लोगों ने भी साथ दिया। पुलिस ने एक और आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की गुत्थी सुलझा ली है और जल्द ही वारदात का पूरा खुलासा हो सकता है।

मोबाइल सीडीआर से खुला राज
घटना के बाद पुलिस ने रवि के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाली, जिससे वारदात का पर्दाफाश होने लगा। एक खास नंबर से रवि की कई बार बातचीत की पुष्टि हुई। सूत्रों के मुताबिक, यह नंबर किसी महिला का है और उसी के कारण रवि ने पत्नी को रास्ते से हटाया। हालांकि, पूछताछ में रवि ने भी मीनू पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं।

रवि ने पुलिस को बताया कि उसके और मीनू के संबंध अच्छे नहीं थे और मीनू भी किसी और से बात करती थी। लेकिन पुलिस मान रही है कि रवि यह सब सिर्फ अपने बचाव के लिए कह रहा है। पुलिस ने मोबाइल नंबरों के आधार पर एक और युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि रवि ने दो दोस्तों की मदद से मीनू की हत्या की।

जहर का इंजेक्शन देकर की हत्या
रवि खुद फार्मा डिप्लोमा कर चुका है, लेकिन उसने अपने एक फार्मासिस्ट दोस्त को भी इस साजिश में शामिल किया। रवि और उसके दोस्तों ने कार में ही मीनू को दबोचकर जहर का इंजेक्शन लगाया और फिर दोस्त वहां से भाग गए। बाद में रवि ने हमले का नाटक किया और खुद कार से उतरकर खेत में लेट गया।

रामपुर निवासी रवि आठवीं पीएसी वाहिनी में सिपाही के पद पर तैनात है। 23 फरवरी की दोपहर वह अपनी पत्नी मीनू को दवा दिलाने के बहाने कार में लेकर निकला था। कुछ समय बाद उसने अपने सिपाही दोस्त संजय को फोन करके बताया कि फरीदपुर में मंदिर के पास बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

जब संजय वहां पहुंचा, तो उसने देखा कि कार में मीनू बेसुध पड़ी थी, जबकि रवि खेत में गिरा हुआ था। मीनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को मीनू के पिता ने रवि के खिलाफ बेटी की हत्या का मामला दर्ज कराया।

पुलिस जल्द करेगी खुलासा
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सिपाही रवि से पूछताछ के बाद हत्या का सच काफी हद तक साफ हो गया है। पुलिस अभी कुछ और लोगों की तलाश कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम का सही खुलासा किया जा सके। जल्द ही इस मामले में पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।


Bareilly: PAC Constable Ravi Killed His Wife Meenu, Two Friends Helped

In a shocking case from Bareilly, PAC constable Ravi meticulously planned and executed the murder of his wife, Meenu. Two of his close friends assisted him in the crime. The police have arrested another suspect, and the case is expected to be fully uncovered soon.

Mobile CDR Exposes the Truth
After the incident, the police retrieved Ravi’s call detail records (CDR), which revealed crucial evidence. It was found that Ravi had frequent conversations with a particular number. Sources indicate that this number belongs to a woman, and she was the reason behind Ravi’s motive to eliminate his wife. However, during interrogation, Ravi also accused Meenu of having an affair.

Ravi claimed that their relationship was strained and alleged that Meenu was also involved with someone else. However, the police believe he is making these claims only to protect himself. Using mobile records, the police arrested another young man linked to the case. Investigations confirm that Ravi killed Meenu with the help of two friends.

Murder by Poison Injection
Ravi, who holds a diploma in pharmacy, involved his pharmacist friend in the crime. They overpowered Meenu inside the car, injected her with poison, and then his friends fled. Later, Ravi staged an attack on himself and lay down in a nearby field to mislead the police.

Ravi, a constable of the 8th PAC Battalion from Rampur, took Meenu out on February 23 under the pretense of buying her medicines. Shortly after, he called his constable friend Sanjay and claimed that robbers had attacked them near a temple in Faridpur.

When Sanjay arrived, he found Meenu unconscious in the car and Ravi lying in the field. She was rushed to a private hospital, where doctors declared her dead. On Monday, Meenu’s father filed a police complaint against Ravi for her murder.

Police to Reveal Full Details Soon
SP North Mukesh Chandra Mishra stated that the interrogation of Ravi has clarified many aspects of the case. The police are searching for a few more individuals to ensure the complete disclosure of the incident. A full revelation of the case is expected soon.

*NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *