दूसरी शादी करके फस गया यार.. जयमाल के समय पहुंची पहली पत्नी और मच गया हंगामा..

NGV PRAKASH NEWS

दूसरी शादी रचाने पहुंचा युवक, स्टेज पर पहुंची पहली पत्नी — जयमाला में मच गई अफरा-तफरी


बस्ती, 18 नवंबर 2025।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिरैला गांव में चल रहा एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब दूल्हे की पहली पत्नी अचानक स्टेज पर पहुंच गई। समारोह में मौजूद लोग हैरान रह गए और माहौल अफरा-तफरी से भर गया। बताया जाता है कि दूल्हा गुजरात में पहली पत्नी के साथ कोर्ट मैरिज कर चुका था और अब उसने बस्ती में चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने की तैयारी कर ली थी।

जानकारी के अनुसार, पिरैला गांव का निवासी दूल्हा दूसरी शादी कर रहा था, जिसकी भनक पहली पत्नी रेशमा को गुजरात में लग गई। रेशमा तुरंत गुजरात से बस्ती पहुंची और जैसे ही जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ, वह सीधा स्टेज पर चढ़ गई। दूल्हे को पहली पत्नी को सामने देखकर पसीना छूट गया। समारोह में मौजूद कई लोग दूल्हे की करतूतों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने लगे।

रेशमा ने मौके पर डायल 112 को कॉल किया, जिसके बाद पीआरबी टीम पहुंची और दूल्हे तथा परिवार वालों से पूछताछ की। पूछताछ में रेशमा ने बताया कि उसकी और दूल्हे की कोर्ट मैरिज हो चुकी है और उसके पास उसका प्रमाणपत्र भी मौजूद है।

हंगामा बढ़ता देख पीआरबी ने पैकोलिया थाने को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर बाद थाना पैकोलिया के थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा थी कि कथित रूप से स्थानीय पुलिस की सहमति से शादी कराई जा रही थी, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

वार पक्ष का संबंध थाना वाटरगंज क्षेत्र के गणेशपुर गांव से बताया जा रहा है। अचानक हुए ड्रामे के कारण शादी समारोह में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कार्यक्रम पूरी तरह रुक गया।

मामले की आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *