बस नें इंतजार कर रहे यात्रियों को रौंदा तीन की हुई तत्काल मृत्यु

गाजियाबाद: बस ने इंतजार कर रहे यात्रियों को कुचला, तीन की मौत

गाजियाबाद 26 फरवरी 25.

गाजियाबाद में मसूरी पुल के नीचे एक बड़ा हादसा हो गया, जब बस ने स्टैंड पर खड़े यात्रियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, हादसे के समय बस में ड्राइवर नहीं था। ड्राइवर की सीट पर कंडक्टर नितिन बैठा था, जिसने बस की रेस बढ़ा दी। बस तेज गति से आगे बढ़ी और करीब 40 मीटर तक दौड़ते हुए एक कार और बाइक से टकराकर रुकी। हादसे के बाद कंडक्टर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस ड्राइवर सुनील और कंडक्टर नितिन की पहचान कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोदीनगर में भीषण सड़क हादसा, तीन कांवड़ियों की मौत
गाजियाबाद के मोदीनगर में हापुड़ रोड पर भोजपुर के पास एक टाटा हैरियर कार ने तीन कांवड़ियों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी देवेंद्र, हरेंद्र और अजय की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो अन्य युवक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *