आधी रात के बाद असम से लेकर दिल्ली तक डोली धरती: लोग घबड़ा कर घरों से निकले

भूकंप ने नींद में दहला दिया! आधी रात के बाद असम से लेकर दिल्ली-NCR तक कांपे

दिल्ली, 27 फरवरी 2025
आज तड़के 2:25 AM पर असम के मोरीगांव में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मोरीगांव था, लेकिन इसके झटके असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार और दिल्ली-NCR तक महसूस किए गए। आधी रात के बाद आए इन झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

असम में झटके से लोग सहमे

गुवाहाटी, नगांव और तेजपुर समेत कई जिलों में तेज झटके महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि “झटके इतने तेज थे कि नींद खुल गई, पंखे और खिड़कियां हिलने लगीं।” कई लोग घर से बाहर निकल आए, हालांकि कहीं से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

दिल्ली-NCR में भी हल्की हलचल

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि, झटके कम तीव्रता के थे, इसलिए ज्यादातर लोग सोते रहे और कोई अफरा-तफरी नहीं मची

भूकंप का केंद्र और गहराई

NCS डेटा के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मोरीगांव में था और यह 16 किलोमीटर गहराई में आया। पूर्वोत्तर भारत भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन 5 में आता है, जहां अक्सर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *