संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय युवक की मिली लाश..

जी. पी. दुबे

बस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बस्ती 27 फरवरी 25.

प्राप्त जानकारी के अनुसार..

बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के मटेरा गांव में एक 23 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चंद्र प्रकाश (पुत्र सिद्धनाथ) के रूप में हुई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

सीएचसी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में चंद्र प्रकाश को लेकर सीएचसी कलवारी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस कर रही जांच

नगर थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीआरवी से सूचना मिली थी कि चंद्र प्रकाश ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

👉 मुझे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पैसे के लेनदेन को लेकर शिवरात्रि के दिन किसी से उसकी कहा सुनी हुई थी..

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *