पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर IT मैनेजर ने रोते हुए बनाया वीडियो और..

आगरा: पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर IT मैनेजर ने की आत्महत्या, रोते हुए बनाया आखिरी वीडियो

आगरा, 28 फरवरी 2025 – उत्तर प्रदेश के आगरा में एक आईटी कंपनी के मैनेजर ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने गले में फंदा डालकर रोते हुए अपना आखिरी वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उसने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मामले में मृतक के पिता ने थाना सदर में तहरीर दी है। इस घटना ने बेंगलुरु के अतुल सुभाष सुसाइड केस की याद ताजा कर दी है।

पत्नी से प्रताड़ित होकर उठाया यह कदम

मामला आगरा जिले के डिफेंस कॉलोनी का है, जहां रहने वाले मानव शर्मा एक बड़ी आईटी कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 24 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगाने से पहले उन्होंने रोते हुए एक दर्द भरा वीडियो बनाया, जिसमें अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए और उत्पीड़न के बारे में खुलकर बात की।

वीडियो में मानव शर्मा कहते हैं, “मैं पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका हूं, लेकिन अब मैं पूरी तरह से टूट चुका हूं। पत्नी ने मेरी जिंदगी नर्क बना दी है। अब मरने के अलावा कोई चारा नहीं बचा।” उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुरुषों की सुरक्षा के लिए भी कानून बनाने की मांग की।

आखिरी वीडियो में कही दिल दहलाने वाली बातें

अपने आखिरी वीडियो में मानव शर्मा कहते हैं, “पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी… अब मैं विदा ले रहा हूं। पुरुषों को भी सुरक्षा की जरूरत है। प्लीज, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं।” मरने से पहले उन्होंने अपने माता-पिता से उन्हें परेशान न करने की अपील भी की।

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

मानव शर्मा के पिता के मुताबिक, बेटे की शादी पिछले साल ही हुई थी। नौकरी के कारण वह पत्नी को मुंबई ले गया था, लेकिन वहां आए दिन झगड़े होते थे। पत्नी न सिर्फ झूठे मुकदमों की धमकी देती थी, बल्कि उसके किसी और के साथ संबंध भी थे।

फरवरी के आखिर में मानव अपनी पत्नी को लेकर मुंबई से आगरा लौटा था, लेकिन यहां आते ही उसकी पत्नी मायके चली गई। पिता का आरोप है कि मानव को उसकी पत्नी के मायके वालों ने धमकाया और उसकी पत्नी लगातार उसे प्रताड़ित कर रही थी। इसी मानसिक अवसाद में आकर उसने 24 फरवरी को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

6.57 मिनट के वीडियो ने सबको झकझोर दिया

मानव शर्मा का 6.57 मिनट का आखिरी वीडियो बेहद भावुक करने वाला है। फंदे को गले में डालते हुए उन्होंने कहा, “मैं तो चला जाऊंगा, लेकिन मर्दों का भी सोचो। कोई तो मर्दों के बारे में बात करे। वे बहुत अकेले होते हैं।” इसके बाद उन्होंने फांसी लगा ली।

सुसाइड एक गंभीर समस्या है, मदद लें

*(अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आत्महत्या का ख्याल आ रहा है, तो यह बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है। तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें। आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं। यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे। याद रखें, जान है तो जहान है।)

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *