भारत के इस प्रदेश में हुई भारी बारिश में गाड़ियां तक बह गई

हिमाचल में भारी बारिश का कहर: कुल्लू में गाड़ियां नाले में बहीं, मंडी में लैंडस्लाइड, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद

28 फरवरी 25.

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। कुल्लू जिले से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहां नदी-नाले उफान पर हैं और तेज बहाव में गाड़ियां बह गईं। मंडी जिले के ओट इलाके में लैंडस्लाइड के कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया है।

कुल्लू में भारी बारिश से हाहाकार
कुल्लू जिले में बीते दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। इसका असर भूतनाथ नाले में देखने को मिला, जहां पानी का तेज बहाव कई गाड़ियों को बहा ले गया। वहीं, गांधी नगर इलाके में कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।

मंडी में लैंडस्लाइड से हाईवे बंद, लंबा जाम
मंडी जिले के ओट में लैंडस्लाइड के कारण हाईवे पर भारी मलबा गिरा, जिससे यातायात ठप हो गया। सड़क पर लंबा जाम लग गया और कई वाहन फंस गए। मौके पर फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी एफकॉन्स की मशीनरी मलबा हटाने में जुटी है।

बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक-कंडक्टर सुरक्षित
मंडी के पनारसा के पास एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर की चपेट में आने से बस सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि बस नीचे ब्यास नदी में नहीं गिरी। हादसे के वक्त बस में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर मौजूद थे, जो सुरक्षित हैं।

हिमाचल प्रदेश के मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

NGV PRAKASH NEWS


Heavy Rains Wreak Havoc in Himachal: Vehicles Washed Away in Kullu, Landslide in Mandi, Chandigarh-Manali Highway Blocked

28 February 25.

Heavy rains have caused severe destruction in Himachal Pradesh. Shocking visuals from Kullu show overflowing rivers and streams, washing away vehicles. In Mandi district, a landslide in the Oat area has blocked the Chandigarh-Manali National Highway.

Chaos in Kullu Due to Heavy Rainfall

Kullu district has been experiencing continuous rainfall for the past two days. The Bhootnath stream overflowed, sweeping away several vehicles. In Gandhi Nagar, many cars were buried under debris due to landslides.

Highway Blocked in Mandi, Traffic at a Standstill

A massive landslide near Oat in Mandi led to highway blockage, causing long traffic jams. Machinery from the construction company Afcons is working to clear the debris, but continuous rain is delaying the process.

Bus Accident, Driver & Conductor Safe

A private bus near Panarsa met with an accident after being hit by a large boulder from a hillside. Fortunately, the bus only tipped over on the roadside and didn’t fall into the Beas River. At the time of the accident, only the driver and conductor were on board, both of whom are safe.

The Meteorological Department has issued an Orange Alert for the coming days. Authorities have urged residents and travelers to exercise caution.

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *