अब महिला अपनी बेटी के ससुर को लेकर हो गई फुर्र..

👉 दामाद और सास का समाचार अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक महिला अपनी बेटी के ससुर को लेकर फरार हो गई..


बदायूं में रिश्तों की मर्यादा तार-तार: मां ने बेटी के ससुर से बनाए अवैध संबंध, पति-बच्चों को छोड़कर फरार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। यहां ममता उर्फ विमला नाम की महिला ने अपने ही समधी यानी बेटी के ससुर शैलेंद्र उर्फ बिल्लू से प्रेम संबंध बना लिए और अपने पति व बच्चों को छोड़कर घर से फरार हो गई। यह घटना न सिर्फ पूरे परिवार के लिए सदमे का कारण बनी है, बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

ट्रक ड्राइवर पति की गैरमौजूदगी में पनपा रिश्ता

ममता के पति सुनील कुमार ट्रक ड्राइवर हैं और लंबी दूरी के रूट पर महीनों बाहर रहते हैं। सुनील का कहना है कि वह समय-समय पर घर खर्च के लिए पैसे और ज़रूरी सामान भेजते थे। लेकिन उनकी गैरहाजिरी का फायदा उठाते हुए उनकी पत्नी ने अपनी ही बेटी के ससुर से अवैध संबंध बना लिए।

घर से नगदी और जेवर लेकर हुई फरार

सुनील ने बताया कि उनकी पत्नी विमला अचानक घर से नगदी और जेवर लेकर समधी के साथ फरार हो गई। इस घटना से उनका पूरा परिवार टूट गया है। बेटे सचिन ने खुलासा किया कि मां अक्सर समधी को घर बुलाया करती थीं और उन्हें दूसरे कमरे में भेज दिया जाता था। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था।

पड़ोसियों ने भी किया चौंकाने वाला खुलासा

मोहल्ले के निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि ममता अक्सर रात के समय शैलेंद्र को घर बुलाती थी और वह सुबह तड़के निकल जाता था। रिश्तेदार होने के कारण किसी को शक नहीं हुआ, लेकिन अब जब पूरा मामला सामने आया है, तो इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस जांच में जुटी, जल्द होगी कार्रवाई

पीड़ित पति सुनील ने दातागंज थाने में समधी शैलेंद्र के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी के. के. तिवारी ने बताया कि पुलिस आवश्यक साक्ष्य जुटा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *