मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, कहा- मेरे जीते जी कोई उत्तराधिकारी नहीं

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, कहा- मेरे जीते जी कोई उत्तराधिकारी नहीं

लखनऊ, 2 मार्च 2025 – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला लिया। उन्होंने अपने भतीजे और बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनके जीते जी कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा।

इस बैठक में मायावती ने आनंद कुमार और रामजी गौतम को नई जिम्मेदारियां दी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले मायावती ने अपने समधी और कई राज्यों के प्रभारी रहे अशोक सिद्धार्थ को भी पार्टी से बाहर कर दिया था।

पार्टी में बढ़ता विवाद

आकाश आनंद को बसपा में बड़ा पद मिलने के बाद से ही अंदरूनी विवाद सामने आते रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान मायावती ने उन्हें अपरिपक्व बताकर उत्तराधिकारी बनाने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में जून 2024 में एक बैठक में उन्हें दोबारा उत्तराधिकारी घोषित कर दिया गया था। अब एक बार फिर मायावती ने कड़ा फैसला लेते हुए उन्हें सभी पदों से मुक्त कर दिया है।

मायावती का बड़ा बयान

मायावती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखी पुरानी पोस्ट के अनुसार–

“बसपा को मान्यवर कांशीराम जी ने बहुजन समाज के स्वाभिमान और सत्ता तक पहुंचाने के लिए स्थापित किया था। इस पार्टी में स्वार्थ, रिश्ते-नाते आदि का कोई महत्व नहीं है। मैं भी अपनी आखिरी सांस तक संघर्ष जारी रखूंगी ताकि बहुजन समाज अपने पैरों पर खड़ा हो सके। मेरे जीते जी कोई भी पार्टी और मूवमेंट का उत्तराधिकारी तभी होगा, जब वह पूरे समर्पण से इसे आगे बढ़ाने के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार होगा।”

मायावती के इस बयान के बाद बसपा में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। देखना होगा कि पार्टी अब किस रणनीति के साथ आगे बढ़ती है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *